उत्तराखण्ड न्यूज़

बड़े बकायेदारों पर तेजी से करें वसूली: डीएम

मीडिया लाइव, पौड़ी : जिले में राजस्व वसूली में धीमी प्रगति पर डीएम सख़्त नजर आए, इस पर उन्होंने कड़ी चेतावनी दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में राजस्व वसूली की मासिक प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जनपद के उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में मासिक वसूली की गति धीमी है, वहां तत्काल प्रभाव से सुधार लाया जाय।

जिलाधिकारी ने मई माह की समीक्षा करते हुए श्रीनगर तहसील द्वारा मात्र 11 प्रतिशत, यमकेश्वर द्वारा 9 प्रतिशत तथा बीरोंखाल द्वारा 15 प्रतिशत राजस्व वसूली प्राप्त करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वसूली की प्रगति में शीघ्र ही तेजी लायी जाय।

डीएम ने कहा कि बड़े बकायेदारों पर वसूली की प्रक्रिया का सख़्ती से कार्यान्वयन करें। उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसे बकायेदारों की सूची तहसीलों में सार्वजनिक रूप से चस्पा भी करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को लंबित राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिये।

साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक देरी न हो उसकी कार्यवाही शीघ्र करें। बैठक में उपजिलाधिकारी रेखा आर्य, तहसीलदार दीवान सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*