उत्तराखण्ड न्यूज़

डीएम के आदेश पर जारी है छापे की कार्रवाई

मीडिया लाइव , पौड़ी : कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लाॅक डाउन समयावधि में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खुले आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्यान आदि की दुकानों में विक्रेता द्वारा सामाजिक दूरी एवं नियम समय के अनुपालन पर निगरानी बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन पर जिला पूर्ति अधिकारी के. एस. कोहली ने आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान-निरीक्षण के तहत निर्देशों का अनुपालन एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का जायजा लिया। जबकि निरीक्षण में कुछ दुकानो में रेट लिस्ट नही पाये जाने पर सब्जी, रासन विक्रेता को चेतावनी दी गई। वही कोट में सस्ते गल्ले की दुकान बंद पाये जाने पर संचालक पर चालान की कार्यवाही की गई तथा कोट में इंडेन गैस वितरक गोदाम का निरीक्षण के दौरान खामी पाये जाने पर संबंधित गोदाम संचालक को नोटिस जारी किया गया।
निरीक्षण की कार्रवाई करते हुए जिलापुर्ति विभाग के अधिकारी ..
जिला पूर्ति अधिकारी के.एस.कोहली ने खाड्यूसैण, कोट, सिरोन्यु, गडखेत आदि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सस्ते गल्ले एवं बाजारों में खुले परचून के दुकानों में दैनिक उपभोग की वस्तु का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तु पर्याप्त मात्रा में पाया गया।  जबकि कुछ दुकानों में संसोधित रेट लिस्ट न पाये जाने पर, तत्काल रेट लिस्ट चस्पा करने की कडी हिदायत दी गई जबकि एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बंद रहने पर चालान किया गया। वही ग्रामीण गैस वितरक गोदाम में खामिया पाये जाने पर गोदाम संचालक को नोटिस जारी किया गया। उन्होने सभी आवश्यक वस्तु विक्रेताओं को लाॅक डाउन अवधि के दौरान निर्धारित समय पर ही दुकान को खोलने तथा सामाजित दूरी का कडाई से अनुपालन कराने को कहा। साथ ही अपने अपने दुकानों में पर्याप्त मात्रा में सब्जी, रसद, आदि सामाग्री रखने को कहा तांकि ग्राहक को एक ही स्थान पर सभी सामान मिल सकें। जिससे वे अधिक लोगों के संपर्क में आने से बच सकेंगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*