उत्तराखण्ड न्यूज़

गणतंत्र दिवस के लिए जिला अधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

मीडिया लाइव, पौड़ी : जनपद में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए जिला अधिकारी की ओर से तैयारी बैठक ली गई। बैठक में उन्होंने गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पुलिस, होमगार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर पालिका, खेल, लोक निर्माण विभाग तथा संस्कृति विभाग सहित संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी‌।

जिलाधिकारी ने बताया कि कंडोलिया मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां भी देखने को मिलेंगी। जिसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए उनके द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। बताया कि जनपद में 25 व 26 जनवरी को लाउडस्पीकर के माध्यम से जहां सार्वजनिक व प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति एवं देश प्रेम के गीतों का प्रसारण किया जाएगा तो वहीं विभिन्न विभागीय कार्यालय भी एलईडी से प्रकाशमान रहेंगे। बताया कि गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कार्यक्रम स्थल या उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने गणमान्य लोगों को निमंत्रण कार्ड समय से पहुंचने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित करने के लिए विभागों को सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने इस दौरान संस्कृति विभाग को सांस्कृतिक दलों के माध्यम से तो वहीं शिक्षा विभाग को स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*