उत्तराखण्ड न्यूज़

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की

मीडिया लाइव, चमोली:जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद में हुई सड़क दुर्घटना, दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए किए गए सुरक्षा कार्यों की गठन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण संबंधी विभागों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य करने के साथ ही आवश्यक रुप से साइनेज लगवाने के भी निर्देश दिए।

जिला सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में बीते दो माह में हुई दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए। लोनिवि, पीएमजीएसवाई, लोनिवि एनएच, एनएचाआईडीसीएल और बीआरओ के अधिकारियों को जनपद में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अंधे मोड़ों पर ट्रैफिक सेफ्टी मिरन स्थापित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी क्षेत्र के प्रारम्भ व अन्तिम छोर पर आवश्यक रूप से स्पीड ब्रेकर बनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वाहनों में स्पीड गवर्नर की जांच कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने चार धाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद में चिन्हित वैकल्पिक मार्गों पर सुरक्षा कार्य करवाने की बात कही। साथ ही उन्होंने वैकल्पिक मार्गों पर सुचारू यातायात के लिए भी सुधारीकरण करने की भी बात कही। जिस पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की ओर से परिवहन विभाग, पुलिस और संबंधित विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में लोनिवि के सहायक अभियंता प्रशांत ने बताया कि बीते दो माह के दौरान चमोली में 7 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। जिनमें से चार मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में चयनित ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुधारीकरण व सुरक्षा कार्य करवा दिए गए हैं। बताया कि जनपद में सड़कों के किनारे चिहिन्त स्थानों पर क्रैश बैरियर लगवाए गए हैं। जबकि अवशेष स्थानों पर कार्य गतिमान है।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*