उत्तराखण्ड न्यूज़

जिलाधिकारी ने दिए भूमि की उपयुक्ता को लेकर निरीक्षण करने के निर्देश

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दीर्घावधि से लंबित योजनाओं, समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनहित में आवश्यक, महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाली योजनाओं की सूची तैयार करने के साथ ही विभागों द्वारा तीन वर्ष में किए रिफॉर्म्स इनोवेशन कार्यो का विवरण देने के साथ ही विभागों द्वारा तैयार की जाने वाली विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को ईडीपीआर के रूप में तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागों को लम्बे समय से लंबित प्रकरण विशेषकर बड़े प्रोजेक्टों की सूची कारण सहित व जनहित से जुडे पेयजल योजना, सड़क से संबंधित मैटर जो फोरेस्ट में नोडल स्तर लंबित हैं उसकी सूची कल तक जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि प्रशासन से फालोअप किया जा सके। साथ ही सभी विभागों को बडे निर्माण कार्य करने से पहले संबंधित उप जिलाधिकारी के साथ मिलकर भूमि की उपयुक्ता को लेकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

वहीं उन्होंने सभी नगर निकायों को हाईटैक शौचालयों का कम्बांइड प्लान बनाने, जल संस्थान को सभी बडे नगरों का ड्रेनेज प्लान बनाने व सिंचाई विभाग को बाढ़ सुरक्षा के बडे़ कार्यो का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहेे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*