उत्तराखण्ड न्यूज़

धराली आपदा: सर्चिंग अभियान में लाई गई तेजी

मीडिया लाइव, धराली : उत्तरकाशी में SDRF उत्तराखण्ड पुलिस की टीमें मलबे में दबे ध्वस्त भवनों में लगातार सर्चिंग कर रही हैं। लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए आधुनिक उपकरणों और डॉग स्क्वाड की सहायता ली जा रही है। साथ ही ड्रोन के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण कर स्थितियों पर नजर रखी जा रही है, जिससे कठिन स्थानों की पहचान और सर्चिंग कार्य में तेजी लाई जा सके।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की गति को और तेज किया गया। इसी क्रम में DGP उत्तराखण्ड दीपम सेठ, ADG प्रशासन/अधिसूचना ए.पी.अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF अरुण मोहन जोशी, सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी सरिता डोभाल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं आपदा स्थल पर पहुँचकर राहत एवं रेस्क्यू कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।

पुलिस महानिरीक्षक, SDRF द्वारा घटनास्थल में चल रहे रेस्क्यू अभियानों के संबंध में पुलिस महानिदेशक महोदय को अवगत कराया, जिसके उपरांत DGP महोदय द्वारा रेस्क्यू कार्यों में लगी सभी बचाव एजेंसियों का मनोबल बढ़ाया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

SDRF द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों जैसे विक्टिम लोकेटिंग कैमरा, थर्मल इमेजिंग कैमरा इत्यादि आधुनिक उपकरणों के साथ मलबे से क्षतिग्रस्त भवनों में गहन खोजबीन की जा रही है, वहीं SDRF की डॉग स्क्वाड टीम भी मलबे में दबी जिंदगी के लिए सर्चिंग में जुटी हुई है। साथ ही SDRF टीम गंगनानी में टूटे हुए पुल के पुनःनिर्माण हेतु PWD एवं BRO के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है, ताकि यातायात व आपूर्ति मार्ग शीघ्र बहाल किए जा सकें।

दिनांक 7 अगस्त की रात्रि को हर्षिल में SDRF द्वारा कम्युनिटी किचन स्थापित कर आपदा प्रभावित 220 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त, आपदा राहत सामग्री को प्रभावित ग्रामीणों तक पहुँचाया जा रहा है, जिसे स्थानीय पुलिस, SDRF एवं अन्य राहत एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से सुव्यवस्थित ढंग से वितरित किया जा रहा है, ताकि समय पर आवश्यक सहायता प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँच सके।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*