उत्तराखण्ड न्यूज़

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर देगा विभाग

मीडिया लाइव, देहरादून: प्रदेश के कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय बैठक ली तथा विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में संचालित आईटीआई में छात्र संख्या एवं सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की।

मंत्री ने आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में स्थित आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए विभागीय अधिकारियों से कहा कि आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि छात्र विभागीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए दक्षता हासिल कर सकें। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थित स्कूल/कॉलेज के छात्रों के अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित कर कौशल विकास सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी दी जाय ताकि वे अपने बच्चों को कौशल विकास सम्बन्धी प्रशिक्षण देने के लिए प्रेरित हो सकें। इसके साथ ही स्कूल/कॉलेजों के समीप विभागीय योजनाओं से संबंधित होर्डिंग भी स्थापित किये जाय ताकि छात्रों को विभागीय याजनाओं की जानकारी मिल सकें।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के देहरादून के निरंजनपुर, श्रीनगर एवं अल्मोड़ा स्थित आईटीआई में टीवीएस कम्पनी के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस खोलने थे उनका उद्घाटन आगामी 16 तारीख को करने जा रहे हैं। 13 सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस जो विभाग ने टाटा टेक्नोलॉजी को दिये थे उनमें आगामी माह जुलाई से शॉर्ट टर्म कोर्सेज प्रारंभ किये जा रहे हैं। जिनसे संबंधित मशीनरी एवं प्रशिक्षक टाटा कम्पनी के माध्यम से उपलब्ध करा दिये गये हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जो 32 आईटीआई डीएसटी (ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग) मॉडल में चल रहे थे जहां छात्र 6 माह सम्बन्धित आईटीआई एवं 6 माह कम्पनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेगें उन आईटीआई की संख्या बढ़ाकर 45 करने जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग नये 168 आईटीआई प्रशिक्षकों की तैनाती भी करने जा रहे हैं।

बैठक में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक संजय कुमार, संयुक्त निदेशक मनमोहन कुड़ियाल, उपनिदेशक शैलेन्द्र शर्मा तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*