नेशनल ग्लोबल न्यूज़

दिल्ली में दंगे शांत, तनाव बरकरार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाके बीते दो दिनों से शांत हैं लेकिन महौल में तनाव कम नहीं हुआ है। इस हिंसा में अब तक 42 मौतें होने की आधिकारिक जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि इनमें 38 की मौत सिर्फ जीटीबी अस्पताल में हुई है. जबकि 200 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. आज हिंसा प्रभावित इलाकों में धारा 144 में सुबह 4 से 10 बजे तक ढील दी गई. इस दौरान भी कहीं से कोई हिंसा की ख़बर नहीं है. शाम में फिर 4 बजे से 8 बजे तक धारा 144 में 4 घंटे की ढील दी जाएगी. दिल्ली पुलिस के अधिकारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस गश्त लगा रही है. दिल्ली पुलिस के एडिशनल कमिश्नर ओपी मिश्रा लगातार अपनी टीम के साथ इलाके में घूम लोगों से शांति और अमन क़ायम रखने की अपील कर रहे हैं. कल विशेष कमिशनर एसएन श्रीवास्तव ने भी लोगों से मुलाकात की थी. आज एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली का अगला पुलिस कमिश्नर बनाने की भी घोषणा कर दी गई है. वह शनिवार को इस नई जिम्मेदारी को संभालेंगे. इस बीच पुलिस के आला अधिकारी लगातार अपनी टीमों के साथ उपद्रवियों की धरपकड़ कर रहे हैं। कुल मिलाकर दिल्‍ली का माहौल कुछ शांत हुआ है, लेकिन देश की राजधानी में जिस तरह की हिंसक घटनाएं, तोड़ फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। उसका असर लंबे समय तक देखा जाएगा। जले हुए घर, दुकानें और वाहन, टूटी हुई रेलिंग और सड़कों पर फैले पत्‍थर, बोतल, सरिया ने राजधानी की शक्‍ल सूरत को बदरंग कर दिया है। यहां तक कि पूर्व दिल्‍ली जिले में स्‍कूलों को भी तोड़ फोड़ के बाद आग के हवाले कर दिया गया।

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*