उत्तराखण्ड न्यूज़

पुलिस कर्मियों के काम के बोझ को कम करने और बेहतरीन पुलिसिंग के लिए एसएसपी ने लिया ये निर्णय

मीडिया लाइव, देहरादून: एसएसपी देहरादून ने थाना क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता को बढाने और फील्ड में नियुक्त कर्मचारियों पर काम के दबाव को कम करने के मकसद से पुलिस कार्यालय में नियुक्त कर्मियों को जनपद के विभिन्न थानों में स्थानान्तरित कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इससे जिले में बेहतरीन पुलिसिंग की दिशा में बढ़ा जा सकता है।

पुलिस थानों में काम काज के बढ़ते दबाव के कारण पुलिसिंग पर पड़ने वाले असर को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में नियुक्त 25 पुरूष व महिला आरक्षियों को पुलिस कार्यालय से हटाकर जनपद देहरादून के नगर व देहात क्षेत्र के थानों में नियुक्त कर दिया है। साथ ही साफ तौर पर निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों के ऊपर से काम के दबाव को कम करने और उनके कल्याण के लिए तेजी के साथ प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन कार्य के प्रति उदासीनता तथा अनुशासनहीनता को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर पुलिसकर्मी, चाहे वह फील्ड में नियुक्त हो या कार्यालय में, उसे अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित होकर अपना शत-प्रतिशत देना होगा।
\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*