अन्य

देहरादून कोरोना संक्रमण रोकने को उठाए जा रहे नए कदम

देहरादून : जिलाधिकारी डाॅ. आशीष कुमार प्रशासन द्वारा गठित विशेष टीम कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर शिक्षकों एवं आशा कार्यकर्तियों की टीम अब तक कुल 73073 व्यक्तियों की  सामुदायिक निगरानी ( Community Surveillance ) का कार्य कर चुकी है।
आज सामुदायिक निगरानी का कार्य 37 टीमों द्वारा दूरभाष के माध्यम से  217 व्यक्तियों से सम्पर्क कर किया गया। टीम द्वारा सम्पर्क किये जाने पर भगत सिंह कालोनी में 1 तथा केशवबस्ती डोईवाला में 1 कुल 2 संदिग्ध व्यक्ति पाये जाने पर मेडिकल टीम को सन्दर्भित कर दिया गया है। आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा 9700 व्यक्तियों से सम्पर्क करते हुए सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 62 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 37 सैम्पल प्राप्त हुए जिनकी समस्त की रिपोर्ट नेगिटिव है। जनपद में कुल  कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 18 है, जिसमें 4 व्यक्ति ठीक हो गये हैं तथा वर्तमान में शेष 14 व्यक्ति उपचाररत् हैं, जिनमें 12 जमाती
हैं।

बिन डॉक्टरी सलाह सर्दी,खांसी, जुकाम की दवा बेचना प्रतिबंधित

देहरादून: कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने तथा  समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों एवं जनपद के निजी चिकित्सकों के क्लीनिक पर उपरोक्त लक्षणों के ईलाज के लिए आने वाले मरीजों का विवरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून को उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद में कुल 110 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी, जिनके नाम एवं पते सम्बन्धित मेडिकल स्टोर द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराये गये हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*