उत्तराखण्ड न्यूज़

देहरादून में 21 से 26 सितंबर तक 11 निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर

मीडिया लाइव, देहरादून: निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर देहरादून में समाज कल्याण विभाग एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से आयोजित होंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में 21 से 26 सितंबर तक जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं निर्धारित स्थलों पर कुल 11 चिन्हीकरण शिविर लगाए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत इन शिविरों में दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों का चिन्हीकरण होगा और 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में आवश्यकता के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सभी शिविर प्रातः 11 बजे से शुरू होंगे। 21 सितंबर को विकासखंड परिसर सहसपुर एवं विकासखंड परिसर कालसी, 22 सितंबर को नगर पंचायत सेलाकुई, विकासखंड परिसर विकासनगर तथा पंचायत भवन रामनगर डांडा थानों, 23 सितंबर को विकासखंड परिसर डोईवाला एवं पंचायत भवन सभावाला, 24 सितंबर को विकासखंड परिसर रायपुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र नवादा चौक बद्रीपुर, तथा 26 सितंबर को रेसकोर्स वेलफेयर सोसायटी, 120 रेसकोर्स एवं गंगा फार्म, बालावाला में शिविर लगेंगे।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के चिन्हीकरण और समय से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। दिव्यांगजनों को यूडीआईडी एवं आधार कार्ड की छायाप्रति और आय प्रमाण-पत्र, जबकि बुजुर्गों को आधार कार्ड की छायाप्रति एवं ग्राम प्रधान/पार्षद द्वारा निर्गत ₹15,000 तक का आय प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य होगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*