उत्तराखण्ड न्यूज़

देहरादून में डीएम आशीष चौहान ने की जल जीवन मिशन समीक्षा, 23 योजनाएं लंबित

मीडिया लाइव, देहरादून : देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में देहरादून जल जीवन मिशन की प्रगति रिपोर्ट रखी गई। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण (TPI) और वित्तीय समापन समयबद्ध पूरा किया जाए। साथ ही 23 लंबित परियोजनाओं के शेष कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए ताकि हर घर जल लक्ष्य हासिल हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि द्वितीय चरण की लंबित परियोजनाओं में तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा किया जाए। पूर्ण योजनाओं का TPI शीघ्र कराते हुए गांवों में ‘हर घर जल’ प्रमाणन की प्रक्रिया समयबद्ध पूरी की जाए। सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने से योजनाओं के लिए आवश्यक केंद्रीय धनराशि समय पर मिल सकेगी।

मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 1,29,491 ग्रामीण परिवारों में से 1,29,449 परिवारों को नल कनेक्शन दिया जा चुका है। प्रथम चरण की सभी 333 योजनाएं पूर्ण हैं। द्वितीय चरण की 760 में से 737 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 23 पर कार्य प्रगति पर है। इनमें 3 योजनाएं वन भूमि स्वीकृति लंबित होने से प्रभावित हैं। कुल 635 गांवों में से 586 को ‘हर घर जल’ प्रमाणन मिल चुका है, 49 में प्रक्रिया शेष है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गुणवत्ता और प्रगति की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना मिशन का प्रमुख उद्देश्य है। बैठक में अधीक्षण अभियंता जल निगम आर.के. जैन, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान (ग्रामीण) नमित रमोला, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता राजेन्द्र लाल, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार निर्वाल, एसीएफ अभिषेक मैठाणी, एडीपीआरओ संजय बड़ोनी सहित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*