संस्कृति-पर्यावरण

देहरादून डीएम एक्शन : कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, नदी में कचरा डालने पर FIR

मीडिया लाइव, देहरादून : देहरादून में कूड़ा-कचरा प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सख्त हो गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि शहर में कूड़ा प्रबंधन में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए।

शनिवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतें अपने डंपिंग यार्ड का रोजाना निरीक्षण करें। शहर में कहीं भी अवैध तरीके से कूड़ा नहीं फेंका जाना चाहिए। अगर कोई एजेंसी लापरवाही करती है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।डीएम ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति नदी में या नदी किनारे कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

जहाँ-जहाँ नदी में कूड़ा फेंकने की संभावना है, वहाँ जाली लगाई जाए और निगरानी बढ़ाई जाए। सेप्टिक टैंकरों से निकलने वाले कचरे को भी एसटीपी में ट्रीट करने के बाद ही निस्तारित किया जाए।शहर में ज्यादा कूड़ा पैदा करने वाले बड़े संस्थानों (बल्क वेस्ट जनरेटर) की पहचान कर वहाँ गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन के लिए एक प्रकोष्ठ बनाया गया है और सभी निकायों को आदेशों की कॉपी दे दी गई है। सभी निकायों को अपने कूड़ा प्रबंधन के फोटो हर महीने पोर्टल पर डालने के निर्देश भी दिए गए हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*