उत्तराखण्ड न्यूज़

मतगणना : सियासी दलों के प्रतिनिधियों और जिला निर्वाचन की बैठक

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा : जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज लोक सभा चुनाव की मतगणना के सम्बन्ध में सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों-प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने कहा कि 23 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस की गणना प्रारम्भ की जायेगी उसके बाद साढ़े 8 बजे से ईवीएम मशीनों की मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त प्रत्याशियों से कहा कि यथा शीध्र मतगणना एजेंट नियुक्त कर लें और उनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को दें। उन्होंने कहा कि समस्त मतगणना टेबल हेतु 1-1 मतगणना एजेंट की नियुक्ति की जानी है। मीडिया लाइव, अल्मोड़ा : जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज लोक सभा चुनाव की मतगणना के सम्बन्ध में सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों-प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने कहा कि 23 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस की गणना प्रारम्भ की जायेगी उसके बाद साढ़े 8 बजे से ईवीएम मशीनों की मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त प्रत्याशियों से कहा कि यथा शीध्र मतगणना एजेंट नियुक्त कर लें और उनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को दें। उन्होंने कहा कि समस्त मतगणना टेबल हेतु 1-1 मतगणना एजेंट की नियुक्ति की जानी है।                जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाइल पूर्णतः वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि लोक सभा क्षेत्र अल्मोड़ा में पोस्टल बैलेट की अधिकता के कारण मतगणना मंे अधिक समय लगने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि मतगणना को पारदर्शी बनाने के लिये प्रत्येक टेबल में सुपरवाईजर, गणना सहायक व एक आब्र्जबर की नियुक्ति की गयी है। पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस की गणना के लिये 03 हाॅल में 110 टेबल व ईवीएम मशीनों की मतगणना 6 हाॅल में 71 टेबल लगायी गयी है। उन्होेने बताया कि अभी तक 20510 पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस प्राप्त हो चुके है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त प्रत्याशियों को इस दौरान मतगणना प्रक्रिया के बारे में पूर्ण जानकारी दी और किसी प्रकार की शंका-सन्देह की स्थिति न रहे इसके लिये पूरे प्लान की विस्तृत रूपरेखा बतायी। उन्होंने बताया कि 3 जनपदों से परिणाम प्राप्त होने के पश्चात उन्हें संकलित कर चक्रवार परिणाम घोषित किये जायेंगे। इस बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी बी.एल. फिरमाल ने भी अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समस्त प्रत्याशियों को जानकारी प्रदान की। बैठक में नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट डा0 एस0के0 उपाध्याय ने पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस मतगणना की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम, प्रभारी कन्ट्रोल रूम राकेश जोशी, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन बैठक बी0एस0 दुग्ताल के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशी-प्रतिनिधियों उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*