उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

MEDIA LIVE: कोरोना से लड़ने वाली दवा की खेप जिलों को भेजी

मीडिया लाइव: कोरोना संक्रमण से बचाव में  फायदेमंद मानी जा रही भारतीय दवा हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन का जरूरत के हिसाब से पर्याप्त स्टॉक राज्य में उपलब्ध है. इसकी जानकारी सरकार के तरफ से दे दी गई है. जिसकी आपूर्ति जिलों के लिए कर दी गई है. इसके साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारियों इसके सम्बन्ध में जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. यह दवा कोरोना के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले ही केंद्र की अधिकृत कंपनी से समय पर मंगा ली गई थी.

 स्वास्थ्य विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि कोई भी व्यक्ति या मरीज अपनी मर्जी से हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा को न ले। डॉक्टर के परामर्श पर ही दवा दी जाएगी। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा की मांग बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते इस दवा का इंतजाम कर लिया था। केंद्र की अधिकृत कंपनी से मिली पांच लाख टैबलेट सभी जिलों को उपलब्ध कराई गई है। बता दें कि मलेरिया के इलाज में प्रयोग की जाने वाली इस दवा को कोरोना के बचाव में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती का कहना है कि प्रदेश में हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा की कोई कमी नहीं है। सभी जिलों को दवा उपलब्ध करा दी गई है। महानिदेशक ने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा किसी भी मरीज को नहीं दी जाएगी। चाहे वह कोरोना से संक्रमित क्यों न हो। उन्होंने लोगों से अपील की है कि डॉक्टर के परामर्श पर ही दवा लें.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*