उत्तराखण्ड न्यूज़सियासत

कांग्रेस ने कब्जाया बीजेपी का नारा

मीडिया लाइव: राजनीति में नारों का बड़ा महत्‍व है, जनता से अपील करने, एक वाक्‍य में संदेश पहुंचाने, कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए नारों का इस्‍तेमाल होता रहा है। बिना नारों के चुनावी माहौल बनने की बात तक नहीं सोची जा सकती। उत्‍तराखंड की फिजाएं भी ऐसे ही चुनावी नारों से गूंज रही हैं। लेकिन दिलचस्‍प बात ये है कि पिछले दस सालों से भाजपा जिस नारे के साथ हर चुनाव में जनता के साथ जा रही थी, उसे अब कांग्रेस ने हथिया लिया है। वो नारा है खंडूडी है जरूरी पूर्व सीएम व भाजपा के दिग्‍गज नेता बीसी खंडूडी के पुत्र मनीष खंडूडी के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही ये नारा भी कांग्रेस का हो गया है। कांग्रेस ने गढ़वाल लोकसभा सीट से मनीष खंडूडी को उतारने के साथ ही खंडूडी है जरूरी का नारा लगाना शुरू कर दिया है। भले ही भाजपा और कांग्रेस में कई बड़े नेता दल बदल कर इधर उधर हुए हैं, लेकिन किसी के साथ पार्टी का खास नारा या वन लाइनर संदेश नहीं गया। खास बात ये है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में यह पार्टी का प्रमुख नारा या पंचलाइन थी। लेकिन तब बीसी खंडूडी खुद कोटद्वार विधानसभा से चुनाव हार गए थे। अब समय ही बताएगा कि गढ़वाल लोकसभा की जनता इस नारे को कितना पंसद करती है। इसके अलावा कांग्रेस के पास स्‍थानीय मुद्दों पर कोई दूसरा नारा नहीं है। राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भाजपा के मैं भी चौकीदार के जवाब में उसने चौकीदार चोर है का नारा गढ़ा है। दूसरी ओर भाजपा की बात करें तो भाजपा के पास स्‍थानीय स्‍तर पर कोई खास नारा नहीं है। उसके पास राष्‍ट्रवाद के भाव में लिपटे हुए नारों की फेहरिस्‍त है। जिनमें कई नारे कांग्रेस के नारों के मुकाबले काफी आक्रामक भी हैं। क्षेत्रीय दलों की बात करें तो उत्‍तराखण्‍ड क्रांति दल ने राज्‍य की पांचों सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे हैं। दल के पास स्‍थानीय मुद्दों पर आधारित नारे तो हैं लेकिन वो पुराने ही हैं। नए नारे गढ़ने में उसने कोई दिलचस्‍पी नहीं दिखाई है। राजनीतिक विश्‍लेषक व वरिष्‍ठ पत्रकार शंकर सिंह भाटिया के मुताबिक लोकसभा चुनाव में राष्‍ट्रीय दलों का फोकस राष्‍ट्रीय मुद्दों पर ज्‍यादा रहता है। चुनाव प्रचार में एकरूपता के लिए भी क्षेत्रीय मुद्दों पर नारों से परहेज किया जाता है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*