उत्तराखण्ड न्यूज़

विश्व शौचालय दिवस से चलेगा सफाई अभियान…

मीडिया लाइव, पौड़ी : 19 नवम्बर विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जनपद भर के व्यक्तिगत व सार्वजनिक शौचालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। यह अभियान मानवाधिकार दिवस 10 दिसम्बर तक संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर सार्वजनिक शौचालय व व्यक्तिगत शौचालय में स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 10 दिसम्बर मानवाधिकार दिवस तक निरंतर रूप से चलेगा। इस दौरान जिन परिवारों व सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई बेहतर पाई जाएगी उन परिवार के सदस्यों, ग्राम पंचायत व नगर निकाय के संबंधित अधिकारियों को सम्मानित भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने पीडी स्वजल को निर्देश दिये कि जिन परिवारों के अभी तक शौचालय नहीं बने हैं उन्हें चिन्हित करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि शौचालय होने के बाद भी उसका उपयोग नहीं कर रहे और खुले में शौच कर रहे हैं ऐसे गांवों व परिवार के लोगों को शौचालय के उपयोग करने के लिए जागरूक करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर व नगर निकाय स्तर से बने सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई कर उनका उपयोग हो इसका विशेष ध्यान दें। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर बने सार्वजनिक शौचालय व नगर निकाय में जिन सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत होनी संबंधित पंचायत व नगर निकाय उन कार्यों को समय से पूर्ण करें, जिससे उनका उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान जिन शौचालय में बेहतर सफाई मिलती है उन्हें चिन्हित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। हर ब्लॉक स्तर पर तीन-तीन सबसे स्वच्छ शौचालय, जबकि नगर निकाय क्षेत्रों में पांच-पांच स्वच्छ शौचालय चिन्हित किये जाएंगे। जिन शौचालयों की साफ-सफाई बेहतर पाई जाती है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को स्वच्छ शौचालयों का चयन कर फोटोग्राफ स्वजल कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान शिव कुमार रॉय, ईओ नगर पालिका पौड़ी एस.पी. जोशी, ईओ थलीसैंण दीपक प्रताप, पीडी स्वजल दीपक रावत, सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*