उत्तराखण्ड न्यूज़

भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक, मेरा भारत, मेरा मत

मीडिया लाइव, पौड़ी : जनपद में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप व्यापक, प्रभावी एवं समन्वित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय, सभी विकासखंडों, समस्त कार्यालयों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों तथा मतदेय स्थलों पर मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं मतदाता सामूहिक रूप से शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक (मेरा भारत, मेरा मत)” निर्धारित की गयी है। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिये कि मतदाता दिवस से पूर्व इसी थीम पर स्कूली बच्चों से भाषण, वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित करवाएं। साथ ही कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल पर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यालय के अलावा विधानसभा स्तर पर न्यूनतम एक दिव्यांग, एक युवा, एक महिला एवं एक वरिष्ठ मतदाता को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पहली बार मतदाता बने नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
  
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दृष्टिगत वर्ष 2003 की मतदाता सूची को जिला मुख्यालय, निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों तथा मतदेय स्थलों पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 18–19 आयु वर्ग के वे छात्र-छात्राएं, जो अभी मतदाता बनने से वंचित हैं, उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु फॉर्म-6 के माध्यम से विशेष अभियान चलाएं। इसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग एवं संबंधित संस्थानों का सहयोग लेने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर समयबद्ध ढंग से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत, रेडक्रास के जिला सचिव केसर सिंह असवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*