उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE: चमोली जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर

मीडिया लाइव, गोपेश्वर : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर जिलेभर में होम क्वारेन्टीन लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए 23 मोबाइल चिकित्सा टीमें गठित है। चिकित्सा टीमों ने गुरूवार तक 37 गांवों में घर-घर जाकर 313 होम क्वारेन्टीन में रह रहे लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण किया।

गुरूवार को बाहर से आए 8 व्यक्तियों को फैसलिटी क्वारेन्टाइन में भेजा गया। अब तक 100 लोगों को फैसलिटी क्वारेन्टाइन किया गया। जिसमें से 10 व्यक्तियों को निर्धारित अवधि पूरा करने पर छोड दिया गया है, जबकि 90 अभी भी क्वारेन्टाइन में चल रहे है।

कोरोना मरीजों के इलाज हेतु जिला अस्पताल गोपेश्वर को मुख्य अस्पताल बनाया गया है। यहाॅ पर 85 आइसोलेशन बैड तैयार किए गए है। गुरूवार को एहतियात के तौर पर 03 मरीजों को आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया। आइसोलेशन में अभी कुल 7 मरीज भर्ती है। जनपद से अभी तक 10 लोगों के ब्लड सैंपल कोरोना जाॅच के लिए हल्द्वानी लैब भेजे गए है जिसमें से 5 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है जबकि 5 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में कोरोना का अभी तक कोई भी पाॅजेटिव केस सामने नही आया है।

कोरोना महामारी पर निगरानी रखने के लिए जिलाधिकारी ने 18 ब्लाक एवं सिटी रिस्पॉन्स टीमें गठित की है। जिले में कोरोना संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए इन टीमों ने अभी तक 3200 लोगों से संपर्क साधा गया है।

मजदूरों और ने जरूरतमंदों को दिया जा रहा राशन

गोपेश्वर: कोरोना संकट की इस घटी में कोई भूखा ना रहे इसके लिए भी जिला प्रशासन सजग है। जिला प्रशासन द्वारा गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों में 9 अप्रैल तक निःशुल्क 2623 ड्राई राशन किट तथा 1416 लोगों को पका हुआ भोजन खिलाया। पाॅलिटेक्निक गौचर में बनाए गए रिलीफ सेंटर में 29 मजदूरों को रखा गया है। इन मजदूरों को भी नियमित खाने, रहने, मनोरंजन आदि की समुचित व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

सख्ती से हो रहा लॉकडाउन का पालन गोपेश्वर : जिले में लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर डीएम एक्ट के तहत 14 एफआईआर, 151-सीआरपीसी के तहत 36, डीएम एक्ट के तहत 18, पुलिस एक्ट के तहत 43 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके है। इसके आलावा 151 चालान और 43 वाहनों को सीज किया गया है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*