उत्तराखण्ड न्यूज़पर्यटन सैर सपाटा

चारधाम यात्रा: यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखें…

मीडिया लाइव, पौड़ी: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने बैठक में नगर निगम, पेयजल, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा की बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को यात्रा से जुड़ी उनकी जिम्मेदारियों के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जनपद क्षेत्रांतर्गत यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर पेयजल, सीसीटीवी, शौचालय, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने उपजिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में यात्रा की प्लानिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीनगर स्थित आवास विकास मैदान व एनआईटी मैदान में अस्थाई शौचालय, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व कंट्रोल रूम स्थापित किया जाय। साथ ही उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को भी जोंक व नीलकंठ में पेयजल व्यवस्था व अस्थाई शौचालय बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कहीं पर भूस्खलन व मार्ग बाधित होने की स्थिति में यात्रियों को तत्काल उसकी जानकारी दें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ठहराएं। कहा की चमधार व सिरोबगड़ में बारिश होने से अधिकतर भूस्खलन की संभावनाएं बनी रहती हैं, इसको विशेष ध्यान में रखते हुए इन स्थलों पर जो भी कार्य किये जाने हैं उन्हें तत्काल पूर्ण करें और इन स्थलों पर जेसीबी तैनात करें, जिससे जाम की स्थिति न बनी रहे। वहीं उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को डूंगरीपंत- खेड़ाखाल मोटर मार्ग को भी व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए कि यात्रा रूट के विभिन्न स्थलों पर वाटर एटीएम की व्यवस्था करें, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिता जोशी, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, सीओ पुलिस अनुज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*