खेती- किसानी

चमोली : 80 फीसदी अनुदान पर काश्तकारों को उपलब्ध कराए जा रहे पॉलीहाउस

मीडिया लाइव, चमोली : चमोली जिले में उद्यानीकरण में सरकार के सहयोग से आधुनिक तकनीकों का उपयोग काश्तकारों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रहा है। जिले में उद्यान विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करीब 900 से अधिक काश्तकारों को पॉलीहाउस उपलब्ध कराये गए हैं। इन पॉलीहाउस में काश्तकार सब्जी और फूलों का उत्पादन कर अच्छा मुनाफा कमा रहे है। जिससे काश्तकारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

चमोली जिले में उद्यान विभाग की ओर से वर्तमान तक सौ से अधिक काश्तकारों को पॉलीहाउस आवंटित किए गए हैं। उद्यान विभाग के पीवीडीओ योगेश भट्ट ने बताया कि वर्तमान में विभाग की ओर से नाबार्ड की आरआईडीएफ योजना के तहत 80 फीसदी के अनुदान तथा 20 फीसदी काश्तकार अनुदान पर पॉलीहाउस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना के तहत काश्तकारों को 50 से 500 वर्ग मीटर आकार के पॉलीहाउस लगाने की सुविधा दी जा रही है। योजना में काश्तकार को पॉलीहाउस के साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसके साथ ही योजना से लाभान्वित होने वाले काश्तकारों को विभाग की ओर तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के पहले आओ पहले पाओ के आधार पर संचालित की जा रही है। योजना के तहत 37 काश्तकारों के आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं जबकि 23 काश्तकारों को पॉलीहाउस उपलब्ध कराए गए हैं।

क्या कहते हैं काश्तकार—

  1. चमोली के नौली गांव निवासी देवेंद्र का कहना है कि पॉलीहाउस की मदद से बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन कर पा रहा हूँ। जिससे बाजार में सब्जियों के बेहतर दाम मिलने से आय में वृद्धि हुई है। बताया कि पॉलीहाउस में सब्जियों के उत्पादन से बंदर, लंगूर और मवेशियों के साथ ही मौसम से होने वाली दिक्कतों से भी निजात मिलती है।
  2. रौली गांव में लिलियम की खेती कर रहे नीरज का कहना है कि उद्यान विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए पॉलीहाउस में लिलियम का उत्पादन किया जा रहा है। लीलियम के विपणन से आर्थिकी को मजबूती मिल रही है। युवाओं के लिए पॉलीहाउस में सब्जी और फूलों का उत्पादन अच्छा स्वरोजगार है।
\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*