उत्तराखण्ड न्यूज़

संयुक्त चेकिंग अभियान में 54 वाहनों का किया चालान …

मीडिया लाइव, गोपेश्वर : डीएम के निर्देश पर एसडीएम और आरटीओ के संयुक्त चेकिंग अभियान में 54 वाहन हुआ चालान।
चारधाम यात्रा और त्योहारी सीजन में सुरक्षित यातायात के लिए जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर एसडीएम एसके पांडेय और आरटीओ ज्योति शंकर मिश्र ने शुक्रवार को चमोली से विरही के बीच हाईवे पर वाहनों का संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 54 वाहनों के चालान किए गए।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि बदरीनाथ यात्रा पर इन दिनों हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे है। जिससे हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ गया है। चारधाम यात्रा और त्योहारी सीजन में सुरक्षित यातायात संचालन के लिए जिलाधिकारी ने हाईवे पर वाहनों का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। जिलाधिकारी के निर्देशों पर शुक्रवार को एसडीएम और आरटीओ की टीम ने चमोली से विरही तक वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 54 वाहनों का मौके पर चालान किया गया। जिसमें ओवर स्पीड के 24, प्रेशर हॉन का 1, ओवर लोडिंग 1, फस्ट एड 9, यूनिफार्म 9, ट्रिप कार्ड 6, रिफ्लेक्टर 4, बैकडोर ओपन 1 आदि मामलों के चालान शामिल है। साथ ही 24 वाहन स्वामियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए। इस दौरान यात्री वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात संबधी जरूरी निर्देश भी दिए गए।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी चमोली राजकुमार पांडेय, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्र सहित तहसील और परिवहन विभाग के कार्मिक मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*