उत्तराखण्ड न्यूज़

नदियों के संरक्षण के मानकों का पालन सुनिश्चित करें: सीडीओ

मीडिया लाइव, चमोली: मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गंगा और उसकी सहायक नदियों में स्वच्छता को बनाए रखने को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने नगर पालिका, पंचायतों और जिला पंचायत के अधिकारियों को नदियों के संरक्षण के लिए तय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक के दौरान नगर पालिका और पंचायतों के साथ ही संबंधित विभागों को एसटीपी का संचालन सुचारु रुप से करने और रख-रखाव को लेकर नियमित कार्य करने के निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसटीपी से उपचारित जल एनजीटी के मानको के अनुरूप हो साथ ही सभी निर्धारित मानकों को समय समय पर जांच लिया जाए जिससे गंदा पानी नदियों में न जाए।

उन्होंने नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को डोर-टू-डोर कलेक्शन की व्यवस्था को बेहतर करने और कूड़ा फैलाने वाले व्यावासिक संस्थानों पर चालान करके सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पालिका और नगर पंचायत को निर्देशित किया की उनके द्वारा मासिक आधार पर कलेक्शन एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।उन्होंने नमामि गंगे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ मिलकर समय समय पर प्लांट से सैंपल लिया जाए और देखा जाए कि वह मानकों के अनुरूप हो।जिला परियोजना अधिकारी , नमामि गंगे गोविंद बुटोला ने बताया कि जिला गंगा संरक्षण समिति, चमोली की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही है। 2017 से समिति के गठन के बाद 77 बैठकें आयोजित की जा चुकी है । वर्ष 2026-27 की यह प्रथम बैठक है।

उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली के निर्देशों के अनुसार जिला गंगा संरक्षण समिति चमोली की मासिक बैठकें 04M (Monthly, Mandated, Monitored, Minutes meeting) के आधार पर आयोजित की जा रही है और बैठक का कार्यवृत्त जी०डी०पी०एम०एस० पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इस मौके पर डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे गोविंद बुटोला , संबंधित विभागों के अधिकारी सहित सभी नगर पालिका और सभी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*