उत्तराखण्ड न्यूज़

एसआईआर: आपत्तियों का निस्तारण करें- सीडीओ

मीडिया लाइव, देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।मुख्य विकास अधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय स्तर पर सत्त निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, यह भी कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पुनरीक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध एवं सफल बनाएं। बैठक के दौरान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक प्रगति बढाने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जाना अपेक्षित है।जिले में 78.52 प्रतिशत मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य कर लिया गया है, जिनमें विधानसभा चकराता में 90.46, विकासनगर में 79.81, सहसपुर में 80.64, धर्मपुर में 76.58, रायपुर में 75.83, राजपुर रोड में 73.36, देहरादून कैंट में 76.52, मसूरी में 77.29, डोईवाला में 79.45 तथा ऋषिकेश में 76.26 प्रतिशत् मैपिंग कार्य कर लिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त एईआरओ को निर्देशित किया कि किया मैपिंग कार्यों की प्रगति बढाई जाए। इसके लिए अपने स्तर पर बीएलओ के प्रतिदिन के कार्यों की समीक्षा करें।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*