जन समस्याएं

सीडीओ ने की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के साथ चर्चा

मीडिया लाइव, बागेश्वर : मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराधिकारियों ने विभिन्न मांगें एवं समस्याएं रखी, जिन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान वृद्धजनों की सुविधा के लिए ओल्ड एज होम के निर्माण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक परीक्षण एवं कार्यवाही कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

वहीं कौसानी से भतड़िया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में “स्वतंत्रता सेनानी मोटर मार्ग” किए जाने को सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारों का देश के प्रति योगदान अमूल्य है। उनके सम्मान एवं सुविधाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*