जन समस्याएं

यूसीसी पंजीकरण: न्याय पंचायतों में लगेंगे शिविर

मीडिया लाइव, देहरादून: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह आदि पंजीकरण के लिए देहरादून में प्रत्येक न्याय पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह के निर्देशों पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने न्याय पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविरों का रोस्टर जारी कर दिया है।

शिविरों का यह आयोजन नागरिकों की सुविधा के लिए न्याय पंचायत स्तर पर किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी शादी, विवाह, तलाक इत्यादि का स्थानीय स्तर पर पंजीकरण करवा सकें। देहरादून के विकासखंड न्याय पंचायत वार शिविरों के आयोजन हेतु तिथियां निर्धारित की गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग करते हुए यूसीसी के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराए।

विकासखंड चकराता के अंतर्गत न्याय पंचायत बुनाड बास्तिल में 28 अप्रैल, भुनाड में 29 अप्रैल, काण्डोई बोन्दर में 30 अप्रैल, मिण्डाल में 26 अप्रैल, डिमिच भन्द्रोली में 03 मई, दसऊ में 25 अप्रैल, बेगी में 02 मई, जाडी में 22 अप्रैल तथा रंगेऊ में 01 मई को पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा।
जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि विकासखंड कालसी में 09 न्याय पंचायत है। जिसमें न्याय पंचायत डागूरा में 21 अप्रैल, कोरूवा में 23 अप्रैल, नराया में 26 अप्रैल, भंजरा में 25 अप्रैल, कोटी में 30 अप्रैल, कालसी में 1 मई, उद्पाल्टा में 5 मई, खाडी में 7 मई तथा मुन्धान में रामलीला ग्राउंड में 8 मई को पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा।

विकासखंड विकासनगर के अंतर्गत न्याय पंचायत धर्मावाला में 21 अप्रैल, सोरना में 23 अप्रैल, एनफील्ड में 26 अप्रैल, सभावाला में 28 अप्रैल तथा लाघां में 30 अप्रैल को पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा।

विकासखंड सहसपुर के अंतर्गत भगवन्तपुर में 22 अप्रैल, आरकेडिया ग्रान्ट में 23 अप्रैल, आमवाला में 28 अप्रैल, रामपुर भाऊवाला में 30 अप्रैल, झाझरा में 02 मई तथा सहसपुर में 05 मई को पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा।

विकासखंड डोईवाला के अंतर्गत रानीपोखरी ग्रान्ट में 21 अप्रैल, माजरीग्रान्ट में 22 अप्रैल, मारखमग्रान्ट में 23 अप्रैल तथा श्यामपुर में 25 अप्रैल को शिविर लगाया जाएगा।

विकासखंड रायपुर के अंतर्गत 25 अप्रैल को रायपुर, 28 अप्रैल को सरोना तथा थानों में 30 अप्रैल को पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा।  

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*