अन्य

बस कंडक्टर की अगली मंजिल आईएएस

बस में कंडक्‍टरी करने वाले मधु एनसी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएसई) की मुख्‍य परीक्षा पास कर ली है। कुछ दिन पहले आईएएस के अन्‍य अभ्‍यर्थियों की तरह ही बेंगलुरू में किसी जगह वह रिजल्‍ट टटोल रहा था।  जब उसकी नजर अपने रोल नंबर पर पड़ी होगी तो खुशी के उस बेशुमार क्षणों को समझा जा सकता है। आईएएस की परीक्षा में स‍फल रहे अन्‍य अभ्‍यर्थियों से इतर उसकी खुशी का मामला एकदम जुदा होना लाजिमी है। कयों कि वो बस में कंडक्‍टरी करता है, दिन में करीब आठ घंटे की बेहद थका देने वाली नौकरी, यही नहीं अपने परिवार में स्‍कूल जाने वाला वह पहला शख्‍स है। परिवार के लोग खुश तो हैं पर उन्‍हें आईएएस के बारे में ज्‍यादा कुछ नहीं मालूम। लेकिन कुछ अलग करने की लगन उसे खास बना दिया। बेंगुलूरू मेट्रोपॉलिटिन ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस में नौकरी के बाद हर रोज पांच घंटे की पढ़ाई से वह अपनी मंजिल के करीब आ गया है। 29 वर्षीय मधु एनसी के सुर्खियों में आने का सिर्फ यही कारण नहीं है, बल्कि ये बात भी उल्‍लेखनीय है कि उसने इसके लिए कोई कोचिंग नहीं ली। हालांकि नौकरी और माली हालात के चलते कोचिंग करना संभव भी नहीं था। पिछले साल प्री-परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद ही मधु ने मेन्स के लिए दम लगाकर पढ़ाई की। मेन्स परीक्षा के लिए मधु ने पॉलिटिकल साइंस, इंटरनैशनल रिलेशन्स, एथिक्स, लैंग्वेज के साथ-साथ कई अन्य विषयों की जमकर पढ़ाई की। उन्होंने मेन्स परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनैशनल रिलेशन्स को चुना। उन्होंने प्री-परीक्षा तो कन्नड़ में दी थी लेकिन मेन्स उन्होंने अंग्रेजी में लिखा। अब 25 मार्च को इंटरव्‍यू है। दुआ करें कि मधु को उनकी मेहनत की मंजिल मिल जाए।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*