उत्तराखण्ड न्यूज़सियासत

बीजेपी ने टिहरी विधानसभा को लेकर की वर्चुअल रैली

मीडिया लाइव, टिहरी: उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी विधानसभावार चुनावी तैयारियों में जुट गई है. भले ही अभी राज्य में कोई चुनाव नहीं होने जा रहा है. लेकिन इससे यही लगता है कि पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह कमर कस चुकी है. इसे राज्य राज्य में लगातार हो रही राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओ की वर्चुअल रैलियों के आयोजन को देखते हुए समझा जा सकता है. इसी कड़ी में  आज टिहरी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत की वर्चुअल रैली की गई. यहां बंशीधर भगत ने कहा कि मोदी नेतृत्व मे विश्व में भारत का सम्मान बढा है। मोदी-2 के कार्यकाल मे ऐतिहासिक कार्य हुये है। श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान व कश्मीर में उनके संघर्ष व को देखते हुए वंहा धारा 370 को समाप्त कर सरकार ने उन्हे सच्ची श्रंदाजली दी है। इसके अलावा CAA,राम मन्दिर व तीन तलाक के मुद्दो को सुलझाकर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये है । रैली मे विधायक धन सिहं नेगी  ने राज्य सरकार के जरिये टिहरी में तीन वर्षो मे हुये ऐतिहासिक कार्यो को जनता के बीच रखा । इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने प्रदेश सरकार के प्रवासियो के लिये किये गये कार्यो के बारे मे बताया। जिला महामंत्री नलिन भट्ट ने इन वर्चुअल रैलियों के सफल आयोजन के लिए प्रदेश व जिले की सोशल मीडिया टीम के सराहना की. रैली को खेम सिंह चौहान, मनोज नकोटी, बेबी असवाल आदी ने भी सम्बोधित किया। रैली का संचालन जिला सोशल मीडिया प्रभारी हरीश जोशी ने किया, रैली में टिहरी वर्चुअल रैली संयोजक अरविन्द मखलोगा , विनीता देवी, शिवानी बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, जगदम्बा बैलवाल , संदीप रावत, धर्म सिहं,रवि सेमवाल, शीशराम बालकृष्ण भट्ट, प्रताप सिंह राणा, दिनेश डोभाल, रामलाल नौटियाल, संदीप रावत, सोहन चौहान, देवेन्द्र बैलवाल आदी उपस्थित थे। 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*