उत्तराखण्ड न्यूज़

बीजेपी विधायक ने ही उठाए कार्यक्रम पर सवाल…?

मीडिया लाइव, देहरादून: राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में उस समय हंगामा मच गया, जब बीजेपी विधायक ने सरकारी तैयारियों पर नाराजगी व्यक्त की। खास बात यह थी कि विधायक विनोद चमोली ने सरकारी तैयारियों पर सवाल खड़े करते हुए सार्वजनिक रूप से अपना विरोध दर्ज कराया। इतना ही नहीं भाजपा विधायक कार्यक्रम में चयनित स्थल को छोड़कर वहां से चले गए।

राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में नाराज हुए विनोद चमोली: भाजपा विधायक विनोद चमोली की आपत्ति यह थी कि विधायक के प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें जगह नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में माननीयों के लिए बने मंच को छोड़कर आम लोगों के बीच में जाकर पूरे कार्यक्रम को देखा। मामला बिगड़ता देख कार्यक्रम का आयोजन कर रहे पुलिस विभाग के कई अधिकारी विधायक को मनाने में जुट गए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद चमोली ने कहा कि इस कार्यक्रम में जो तमाशा बाजी चल रही है, उसे वह होने नहीं देंगे। उन्होंने इन्हीं नाराजगी भरे लफ्जों से अपना विरोध दर्ज कराया और फिर मंच से चले गए। हालांकि इसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ और राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सरकार के तमाम वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम से जुड़े रहे।

विनोद चमोली ने सरकारी सिस्टम पर उठाए सवाल: बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने कहा कि उन्होंने अपनी नाराजगी सक्षम स्तर पर जाहिर कर दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि बात केवल किसी व्यक्ति के सम्मान की नहीं है, बल्कि राज्य के इतने बड़े कार्यक्रम में सरकारी सिस्टम द्वारा तैयार किए गए प्रोटोकॉल के पालन की है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*