उत्तराखण्ड न्यूज़सियासत

BJP के इन उम्मीदवारों ने किया नॉमिनेशन

मीडिया लाइव : चुनावी रण में विपक्षी दलों से हर मामले में बीजेपी आगे दिख रही है। इसे पार्टी की नामांकन कराने की प्रक्रिया और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा से ही समझा जा सकता हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड की गढ़वाल सीट पर पौड़ी में भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत और देहरादून में टिहरी सीट पर माला राजलक्ष्मी ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

तीरथ सिंह रावत के नामांकन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत सहित कई विधायक प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे। इनके अलावा विधायक मुकेश कोली, लैंसडौन विधायक दलीप रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष जदली, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री भारत बिष्ट, आदि मौजूद रहे।

इस दौरान पार्टी ने अपनी सभी अनुसांगिक इकाइयों से कार्यकर्ताओं को सभा स्थल रामलीला मैदान में जुटाने के खासे प्रयास किये हैं. इसके पीछे जनता को बीजेपी के पक्ष में माहौल होने का सन्देश देने की है. ताकि विपक्षी पार्टियां कहीं भी उनके मुकाबले नजर न आये. वहीँ बीजेपी के अलावा टिहरी संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल मणि महाराज ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इसी सीट पर सीपीआईएम प्रत्याशी राजेंद्र पुरोहित ने भी नामांकन दाखिल किया।हरिद्वार संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी तथा सपा के घोषित संयुक्त प्रत्याशी डॉक्टर अंतरिक्ष सैनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव सूरजमल, अध्यक्ष कुलदीप बालियान, चौधरी राजेंद्र सिंह समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*