अन्य

बिकाऊ मीडिया पर राहुल गांधी का निशाना

मीडिया लाइव: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया के वर्ग पर ट्विटर के जरिए निशाना साधा है. लगातार न्यूज़रूम और स्टूडियो में बैठ कर झूठ और मनगढ़ंत खबरें परोसने वाले मीडिया के एक धड़े को आखिरकार कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से आड़े हाथ लिया.

राहुल ने मीडिया के एक वर्ग पर हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति पर उनकी टिप्पणी को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह राज्य में व्याप्त स्थितियों के बारे में बात कर रहे हैं. गांधी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “इस वीडियो को देखिये और समझिये कि किस प्रकार बिकाऊ मीडिया सच को तोड़ मरोड़कर पेश करता है और अपने मालिकों की सेवा के लिए असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाता है.”

इससे पहले जब राहुल से महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामले के बारे में पूछा गया था जहां पर कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल है तब उन्होंने कहा था कि सरकार चलाने और सरकार का समर्थन करने में अंतर होता है. राहुल ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार को हम समर्थन दे रहे हैं और निर्णय लेने की अहम भूमिका में नहीं हैं.” साथ ही उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में महाराष्ट्र सरकार को केंद्र सरकार की पूरी मदद की जरूरत है, जो नहीं मिल पा रही है.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*