उत्तराखण्ड न्यूज़

साइबर सुरक्षा और महिला अपराधों के लिए किया जा रहा जागरूक

मीडिया लाइव, देहरादून: रिखणीखाल थाना क्षेत्र के स्थानीय गांवो में महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर जन जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के तहत थानाध्यक्ष ने रथुवाढाब क्षेत्र के ग्राम धामधार की महिला मंगल दल की महिलाओं और ग्रामीणों के साथ साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट और महिला सुरक्षा,बच्चो में लेगिंग अपराधो से बचाव, गुड टच बेड टच के संबंध में गांव के पंचायत भवन में गोष्ठी की गई तथा ग्रामीणों को जागरूकता पाॅपलेट वितरित किए गए। जहां पर महिलाओं और ग्रामीणों से आग्रह किया की वितरित किए गए पापलेट को गांव के पंचायत भवन, बारात घर में चस्पा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जन जागरूकता हेतु प्रचारित करें।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल ने बताया की आज के इंटरनेट ओर तकनीकी युग में गांवों के भोले भाले लोग आसानी से साइबर अपराधों के जाल में फंस जा रहे है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी दशा में अपने मोबाइल फोन के पिन नंबर और ओटीपी को किसी भी अनजान व्यक्ति को शेयर न करे ओर अनचाहे इंटरनेट लिंक पर न जाएं ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ऐसे मामलो में अधिक जानकारी और सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 1930,1090 ओर 112 पर संपर्क करे, आज चलाए गए जन जागरूकता अभियान में अपर उप निरी. कैलाश जोशी हेड का. सुशील, सुखबीर सिंह का राजेश हरेंद्र शामिल रहे, जन जागरूकता अभियान आगे भी थाना क्षेत्र के गांवो में लगातार जारी रहेगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*