उत्तराखण्ड न्यूज़

बेकरी व्यवसाय से बदली जिंदगी, आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहीं पूजा देवी

मीडिया लाइव,चमोली : अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) सहायतित ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम कोलानी की निवासी श्रीमती पूजा देवी, सदस्य गणेश स्वयं सहायता समूह एवं सरस्वती स्वायत्त सहकारिता, माईथान को बेकरी यूनिट व्यक्तिगत उद्यम स्थापित करने हेतु ₹75,000 की REAP परियोजना सहायता प्रदान की गई।

परियोजना से प्राप्त सहयोग के माध्यम से पूजा देवी ने अपने गांव में बेकरी यूनिट स्थापित कर स्वरोजगार का एक सफल मॉडल प्रस्तुत किया है। वर्तमान में वे विभिन्न प्रकार के बेकरी उत्पाद तैयार कर स्थानीय बाजारों एवं आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध करा रही हैं। उनके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे वे प्रतिमाह लगभग ₹40,000 से ₹50,000 तक की आय अर्जित कर रही हैं। इस उद्यम ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उन्हें गांव में एक सफल महिला उद्यमी के रूप में नई पहचान भी दिलाई है।

पूजा देवी ने बताया कि,
“REAP परियोजना से मिले सहयोग ने मुझे अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया। पहले मैंने छोटे स्तर से काम शुरू किया था, लेकिन आज मेरा बेकरी व्यवसाय अच्छी आय का स्रोत बन गया है। इससे मुझे आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने में मदद मिली है।”

ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं कमजोर वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा स्वरोजगार के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि करना है। परियोजना के अंतर्गत दिए जा रहे सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है और महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*