उत्तराखण्ड न्यूज़नेशनल ग्लोबल न्यूज़सियासत

अवध ओझा AAP में हुए शामिल..

नई दिल्ली : सोशल मीडिया रील्स पर बड़ी संख्या में पसंद किए जाने वाले, मोटिवेशनल संदेश देने वाले और यूपीएससी की तैयारी कराने वाले अवध ओझा सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अवध ओझा को पार्टी ज्वाइन कराई है। इस मौके पर अवध ओझा ने कहा कि आज मैं अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति में भी रहकर शिक्षा के लिए काम करने की बात कही। यह आज से मेरे राजनीति की शुरुआत है।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा,”मैं अक्सर पार्टी में जिसे ज्वाइन कराता हूं तो कहता हूं कि इनके आने से पार्टी मजबूत होगी, लेकिन आज मैं कहना चाहता हूं कि अवध ओझा के आने से शिक्षा मजबूत होगी।”

इसके आगे उन्होंने कहा कि अब अवध ओझा आप (AAP) में आए हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में देश को बड़ा फायदा होगा। अवध ओझा ने कहा कि दिल्ली में मैं तो यही कहता हूं कि शिक्षा वो दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा।

कौन हैं अवध ओझा?

देश में ऑनलाइन कोचिंग टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा सोमवार आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के साथ ही यह भी तय हो गया वह दिल्ली में आप के टिकट पर वह चुनाव लड़ सकते हैं। अवध ओझा के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं. 22 साल से वह छात्रों को कोचिंग दे रहे हैं। अवध ओझा ने अपने कोचिंग कैरियर की शुरुआत इतिहास विषय से की थी।

अवध ओझा मूलत: यूपी में गोंडा के रहने वाले हैं। ओझा बीजेपी के टिकट पर यूपी के प्रयागराज से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद कांग्रेस से अमेठी से टिकट मांगे जाने की भी चर्चा हुई थी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*