उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर कांग्रेस का कैंडल मार्च, CBI जांच पर सवाल

मीडिया लाइव, देहरादून: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी कैंडल मार्च के जरिए एक बार फिर सुर्खियों में है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में अंकिता की चौथी पुण्यतिथि पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, देहरादून से कैंडल मार्च निकाला गया। इससे पूर्व कांग्रेसजनों ने ‘न्याय का दीप’ जलाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान VVIP एंगल और CBI जांच की प्रगति को लेकर सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग की गई।

अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस ने देहरादून स्थित राजीव भवन से कैंडल मार्च निकाला। मार्च से पहले ‘न्याय का दीप’ जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अंकिता को पूर्ण न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि CBI जांच की बात सामने आई है, लेकिन प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि जांच अब तक कहां पहुंची है। उन्होंने सवाल उठाया कि अंकिता द्वारा कथित VVIP को ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ देने की बात और वह VVIP कौन था, तथा रातों-रात रिजॉर्ट पर बुलडोजर क्यों चलाया गया, यह आज तक अनुत्तरित है।

ज्योति रौतेला ने कहा, “अंकिता केवल एक नाम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की हर बेटी की आवाज है।” चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि चार वर्ष का समय बीत जाना गंभीर विषय है और अंकिता के परिवार को पूर्ण न्याय और हर सवाल का निष्पक्ष जवाब मिलना चाहिए। यह बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा सवाल है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल, सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिनव थापर, ब्लॉक अध्यक्ष अनीता सकलानी, पार्षद अरविंद गुप्ता, पार्षद आयुष गुप्ता, रॉबिन, विधानसभा अध्यक्ष/उपाध्यक्ष गौरव रावत, आशा मनोरमा शर्मा, पुष्पा पवार, विदित प्रसाद भट्ट ‘बंटू’ एवं अंजू भारती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*