मनोरंजन-लाइफ-स्टाइल

अमिताभ के घर “प्रतीक्षा” पर चल सकता है हथौड़ा

बॉलीवुड के  महानायक अमिताभ बच्चन के घर मुंबई महानगर पालिका हथौड़ा चला सकती है। खबर है कि बिग बी के प्रतीक्षा बंगले की कंपाउंड वॉल अधिकारी जल्द ही तोड़ने वाले हैं। दरअसल, जुहू के संत ज्ञानेश्वर मार्ग पर बिग बी का प्रतीक्षा बंगला मौजूद है और ये मार्ग अभी 45 फीट चौड़ा है जिसकी वजह से यहां अक्सर जाम लग जाता है।

2018 में मिला था नोटिस

2018 में एक नोटिस भेज अमिताभ से कहा गया था कि सड़क चौड़ी करने को उनके बंगले की 8 से 10 फुट जगह देनी होगी। बीएमसी ने कहा है कि दोबारा नोटिस नहीं भेजा जाएगा और एक महीने के भीतर कार्रवाई की जाएगी।

  • करीब साल भर पहले इस मार्ग को मनपा ने चौड़ा कर 60 फीट करने का निर्णय लिया था और इस संबंध में अमिताभ बच्चन, बिजनेसमैन सत्यमूर्ति समेत कई बिल्डिंग के मालिकों को मनपा प्रशासन की ओर से नोटिस भी दिया गया था।
  • मनपा का नोटिस मिलते ही सत्यमूर्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जिस कारण मार्ग के चौड़ा करने का काम रुक गया था। लेकिन हाल ही में हाईकोर्ट ने सत्यमूर्ति की याचिका पर स्थगन आदेश देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मनपा प्रशासन ने फिर से सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर लिया है।

मनपा के अधिकारियों के मुताबिक, बिग बी ने अब तक नोटिस का जवाब मनपा प्रशासन को नहीं दिया है। दो दिन पहले ही सत्यमूर्ति के बंगले की दीवार तोड़ी गई और कहा जा रहा है कि जल्द ही बिग बी के बंगले की दीवार भी तोड़ी जाएगी।

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*