उत्तराखण्ड न्यूज़खेती- किसानीनौकरी-युवा जगत-स्वरोजगार

युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार भी दिया जाएगा : सौरभ बहुगुणा

मीडिया लाइव, चमोली : आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आईटीबीपी द्वारा कौशल विकास विभाग में युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में समीक्षा बैठक की।मंत्री ने कहा कि कौशल विकास विभाग तथा आईटीबीपी द्वारा प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध किये जाने हेतु कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है जिसमें आईटीबीपी द्वारा युवाओं को राफ्टिंग एवं माउंटेनियरिंग जैसे साहसिक खेलों में प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार भी प्रदान किया जायेगा।

कौशल विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की यह पहली पहल की जा रही है, जिसमें युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध किये जाने के लिए विभाग आईटीबीपी के साथ पहल कर रहा है। उन्होंने कहा कि 16 युवाओं के बैच के प्रशिक्षण पर होने वाला व्यय कौशल विकास विभाग द्वारा वहन किया जायेगा जबकि युवाओं को प्रमाण पत्र तथा रोजगार हेतु प्लेसमेन्ट देने का कार्य आईटीबीपी द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उक्त के संबंध में जल्द ही कौशल विकास विभाग एवं आईटीबीपी के मध्य एमओयू किया जायेगा।

मंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को राफ्टिंग एवं माउंटेनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे, साथ ही इससे साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भी रोजगार उत्पन्न करने के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जहां आईटीबीपी तथा पशुपालन विभाग ने एक साथ मिलकर एमओयू किया जिसके बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं। इस एमओयू के माध्यम से प्रदेश के पशुपालकों तथा मत्स्य पालकों से आईटीबीपी द्वारा 4 महीने में लगभग सवा करोड़ रूपये की खरीद की गई है। बैठक में सचिव कौशल विकास, सी रविशंकर, महानिरीक्षक आईटीबीपी, संजय गुंजियाल तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*