करप्शन/क्राइम

अल्मोड़ा : एक हफ्ते तक विभागीय बैठक, समीक्षा बैठक, शिविर तथा बीडीसी बैठकें स्थगित

मीडिया लाइव, देहरादून : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं संभावित प्राकृतिक आपदा की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद के सभी विभागों को आगामी एक सप्ताह तक प्रस्तावित विभागीय बैठकों, समीक्षा बैठकों, शिविरों तथा बीडीसी बैठकों को स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार रहेंगे।

रविवार को नवीन कलक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए सभी विभागों का फील्ड में सक्रिय रहना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में विभागवार आपदा प्रबंधन की तैयारियों, संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत एवं बचाव दलों की उपलब्धता, जेसीबी, पोकलैंड, डंपर सहित आवश्यक मशीनरी, मानवबल तथा अन्य संसाधनों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विद्युत, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सेवाएं निर्बाध बनाए रखने तथा किसी भी व्यवधान की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर गठित आईआरएस तथा आईआरटी/क्यूआरटी में नामित अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखें और किसी भी घटना की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित एवं जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता बनाए रखें।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*