उत्तराखण्ड न्यूज़शिक्षा-खेल

उत्कृष्ट बच्चों के अलावा बढ़ाया सभी छात्रों का मनोबल

मीडिया लाइव :  जाने माने समाज सेवी स्व. अवतार सिंह रावत एवं स्व. सुमित्रा देवी की याद में बीते बरस की तरह इस बार भी उनके पुत्र और पुत्रवधु सतेन्द्र पाल सिंह रावत व रजनी रावत ने गांव के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया। इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़कोट वीरोंखाल पौडी गढ़वाल में रावत परिवार की तरफ से अपने माता-पिता की स्मृति में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरे परिवार के लोगों ने कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ने वाले सभी छात्रों को स्कूल बैग व पेंसिल बाॅक्स वितरित किये। इसके अलावा 8वीं कक्षा में सर्वोतम अंक हासिल करने वाले छात्र धुव्र नौगाईं व छात्रा शीतल रावत को चार-चार हजार रूपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।


इस क्षेत्र में रावत परिवार समाज सेवा के कार्याें में लगातार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। बीते साल इस परिवार ने विद्यालय के मुख्य द्वार के निर्माण के लिए धन राशि दी थी, उसका भी इस मौके पर उद्घाटन किया गया। अपनी सामाजिक भागीदारी को महसूस करते हुए इस परिवार ने स्थानीय ग्रामीणों और आस-पास के विद्यालयों को यह आस्वासन दिया है कि जनकल्याण का उनका यह काम आगे भी यूंही जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक जसवंत सिंह गुसांई ने रावत परिवार की प्रषंसा की और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विषिश्ट अतिथि के तौर पर यहां पहुंचे उप शिक्षा अधिकारी वीरोंखाल अजित भण्डारी ने कहा की छात्रों को प्रोत्साहित करने की यह पहल सराहनीय है। समाज के हर उस व्यक्ति को ऐसे कामों के लिए आगे आना चाहिए जो आर्थिक तौर पर सम्पन्न हैं। इसी तरह के प्रयास नई पीढ़ी के लिए उदाहरण बनते हैं और उनमें देष-प्रेम, समाज हित के साथ-साथ प्रतिस्पद्र्धा की भावना पैदा होती है। इस अवसर पर परिवार के लोगों में जनेन्द्र पाल, डाॅ. सुरेन्द्र पाल, विवेक रावत व मंजुला रावत, आलम सिंह रावत, प्रदीप कण्डारी, कैलाष चन्द्र थपलियाल, बाल गोविन्द गुप्ता, एवं ग्राम प्रधान गढ़कोट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*