उत्तराखण्ड न्यूज़शिक्षा-खेल

जी.यू. में स्नातकोत्तर व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

मीडिया लाइव, श्रीनगर : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर (PG), पीजी डिप्लोमा, बी.एड., बी.पी.एड., एल.एल.बी. तथा बी.लिब. सहित अनेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (UET)-2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा 17 जून से 20 जून, 2026 तक विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (UET)-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रवेश परीक्षा समन्वयक डॉ. प्रीतम सिंह नेगी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 13,900 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,273 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे तथा 9,877 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया।

अब सफल अभ्यर्थी अपने इच्छित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों के विकल्प ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रो. ओ.पी. गुसाईं द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रवेश पंजीकरण पोर्टल 29 जुलाई, 2026 से 05 अगस्त, 2026 तक सक्रिय रहेगा। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन कर अपने पसंदीदा विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालय/संस्थान की वरीयताएँ सावधानीपूर्वक दर्ज करते हुए पंजीकरण शुल्क जमा करें। सीटों का आवंटन अभ्यर्थियों की मेरिट, पात्रता, भारत सरकार की आरक्षण नीति, उपलब्ध सीटों तथा अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज की गई वरीयताओं के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश पंजीकरण हेतु विश्वविद्यालय का पोर्टल निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध रहेगा: https://hnbguadmission.samarth.edu.in/entrance/ विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, मेरिट आधारित एवं भारत सरकार के आरक्षण नियमों के अनुरूप संचालित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे पंजीकरण से पूर्व प्रवेश सूचना पुस्तिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें तथा आवेदन के दौरान दर्ज की जाने वाली सभी जानकारियों की शुद्धता एवं पूर्णता सुनिश्चित करें।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सफल अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि उन्हें अपनी योग्यता एवं वरीयता के अनुरूप विश्वविद्यालय के परिसर अथवा संबद्ध महाविद्यालय/संस्थान में प्रवेश प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*