उत्तराखण्ड न्यूज़

दूरस्थ गांवों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने पर प्रशासन का फोकस

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिलाधिकारी वीसी कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (MMGSY) के तहत प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रस्तावित मोटर मार्गों की प्रगति एवं संस्तुति संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि प्रस्तावित मोटर मार्गों की संस्तुति चयन समिति से शीघ्र कराकर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी अल्लादिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत निर्धारित 15 किमी लक्ष्य के सापेक्ष 35.40 किमी तथा उच्चीकरण हेतु निर्धारित 3 किमी लक्ष्य के सापेक्ष 5.50 किमी मोटर मार्गों के प्रस्तावों को संस्तुति हेतु चयन समिति के सम्मुख प्रस्तुत की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत दूरस्थ एवं छोटी आबादी वाले गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाजार तक पहुंच आसान हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*