उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

पौड़ी में A.D.M. के नेतृत्व में सफाई अभियान

मीडिया लाइव, पौड़ी: पॉलीथिन मुक्त चारधाम यात्रा के तहत रविवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में कण्डोलिया पार्क से टेका मोटर मार्ग तक करीब 5 किमी. सड़क के दोनों तरफ तथा स्थित व्यू प्वांट परिसर पर अपर जिलाधिकारी डा. एस.के.बरनवाल के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी योगेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार जोशी, गुरू राम राय स्कूल के बच्चे, शिक्षक सहित अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अभियान में नगरपालिका के दो ट्रक कूड़ा एकत्र कर निस्तारण किया गया।
अभियान के तहत सुबह करीब 7 बजे सभी लोग कण्डोलिया पार्क में जमा हुए, जहां से सभी लोगों ने अपर जिलाधिकारी के निर्देशन पर सफाई अभियान शुरू किया , परिसर में बिखरे कूड़े को जमा कर वाहन में डालते हुए करीब 5 किलोमीटर टेका मोटर मार्ग की तरफ सफाई करते हुए पहुंचे। उक्त स्थलों पर प्लास्टिक तथा गैर पलास्टिक कूड़ा पाया गया। जिन्हे एकत्र कर निस्तारण किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी बरनवाल ने मोटर मार्ग पर स्थापित व्यू प्वांट के हटों पर बिखरे कूडे पाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए, नगर पालिका को सुव्यवस्थित डस्टबीन रखने के निर्देश दिये। तथा उक्त स्थलों पर निरंतर निगरानी बनाये रखने के भी निर्देश दिये। कहा कि कूडे फैलाने वाले पाये जाने पर, कार्यवाही करते हुए, संबंधित से ही परिसर की सफाई करवाना सुनिश्चित करेंगे। तांकि उसकी आदत में सुधार लाया जा सकें। उन्होने उपजिलाधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि प्रत्येक शनिवार को पॉलीथिन मुक्त अभियान हेतु विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। जिस हेतु समस्त तहसील-ब्लाकों को डीओ लेटर जारी करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही आम जनमानस को उक्त विशेष सफाई अभियान में प्रतिभाग करने के लिए अपील हेतु नगरपालिका के माध्यम से शुक्रवार को नगर, कस्बों में लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचित करवायेंगे। कहा कि पौड़ी को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने हेतु सभी को पर्यावरण प्रेमी के रूप में कार्य करने होगें।
इस अवसर पर पुलिस उपधीक्षक अनिल कुमार जोशी, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक सिह रावत, श्री गरू राम राय के स्कूली बच्चे, शिक्षक, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अग्निशमन, अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*