उत्तराखण्ड न्यूज़

6 नवंबर को आईटीआई निरंजनपुर मे लगेगा वृहद रोजगार मेला

मीडिया लाइव, देहरादून: कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा राज्य स्थापना के रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर ‘‘कौशल एवं रोजगार महोत्सव-2025’’ के अंतर्गत 06 नवम्बर,2025 को आई.टी.आई. निरंजनपुर, देहरादून में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के युवाओं को देश और विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु 40 से अधिक नियोजकों के प्रतिभाग करने की संभावना है।

रोजगार मेले में फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी, सर्विस, सिक्योरिटी, मार्केटिंग, आटोमोबाइल एवं हेल्थकेयर सेक्टर आदि क्षेत्र की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी हेतु भी संबंधित संस्थाओं द्वारा मेले में प्रतिभाग किया जाएगा। इस वृहद रोजगार मेले में 8वीं से स्नातकोत्तर, आई.टी.आई. डिप्लोमा, डी-फार्मा, बी-फार्मा, आदि शैक्षिक योग्यता धारक अभ्यर्थियों हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।

रोजगार महोत्सव में विभिन्न रोजगार परक विभागों जिसमें कौशल विकास विभाग, उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग, आदि विभागों द्वारा भी सेक्टोरल सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सफल उद्यमी, सफलता की कहानी, विषय विशेषज्ञ, सफल स्टार्टअप के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार योजना के प्रति प्रोत्साहित करने की योजना है। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून से सम्पर्क किया जा सकता है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*