उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश घायल…

मीडिया लाइव, रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो अन्य बदमाश मौके से भागकर गन्ने के खेत में छिप गए। पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर दोनों फरार बदमाशों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ये तीनों आरोपी हाल ही में लंढोरा कस्बे में दो भाइयों पर गोलीबारी करने के मामले में शामिल थे, जिसमें एक भाई की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी।

28 फरवरी की देर शाम को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा कस्बे में कार सवार युवकों ने ताजिम और इकराम नाम के दो भाइयों पर गोली चलाई थी। इस हमले में इकराम की मौत हो गई, जबकि ताजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के जीजा की शिकायत पर तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले की त्वरित जांच के लिए मंगलौर कोतवाली प्रभारी की अगुवाई में एक टीम गठित की।

टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन शुरुआत में कोई सफलता नहीं मिली। इसी बीच, देर रात को मंगलौर कोतवाली पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि दो अन्य बदमाश गन्ने के खेत में छिप गए। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों बदमाशों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम अंकुश उर्फ रांझा (निवासी मुण्डलाना, मंगलौर), अभिषेक उर्फ रोबिन (निवासी पिपलेडा, थाना खतौली, मुजफ्फरनगर), और हाल (ग्राम मुण्डलाना, मंगलौर) बताया। घायल बदमाश की पहचान सनी उर्फ प्रशान्त (निवासी मुण्डलाना, मंगलौर) के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों बदमाशों से एक मोटरसाइकिल, तीन देशी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*