उत्तराखण्ड न्यूज़

सीडीओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा: MEDIA LIVE

मीडिया लाइव, पौड़ी: विकास भवन सभागार पौड़ी में  मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद के समस्त विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक ली। उन्होने विकास खण्डवार विकास कार्यों का प्रोजेक्टर के माध्यम से अवलोकन करते हुए, संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कुछ विकास खण्डों के विकास कार्यो की प्रस्तुती करण अच्छी न होने पर नाराजगी जाहिर की कहा कि अच्छी मानक वाली फोटोग्राफ्स, कार्यो की सूचना अंकित करना सुनिश्चित करें। बेहतर कार्यो की डिसप्ले से लोगों में ओर बेहतर कार्य करने की उत्सुकता बनी रहेगी।

सीडीओ ने आजीविका परक योजनाओं को और बेहतरी से करें, मेडिसीन, एरोमेटिक प्लान्ट को भी बढ़वा दें। मनरेगा के साथ युगपतिकरण कर आजीविका संवर्धन की गतिविधि और बढ़ावा देने की जरूरत है, ऐसे कार्यो को प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करें। कार्यो के निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ मानक के अनुरूप होना चाहिए। कहा कि विधायक एवं सांसद निधि के लम्बित कार्यो में तेजी लाते हुए मानक के अनुरूप समय पर पूर्ण करें।

कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। जिस हेतु उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अपने अपने विकास खण्डों में समीक्षा बैठक आयोजित कर लम्बित कार्यो को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। कहा कि अपने अपने विकास खण्डों में सभी कार्यो के डिस्प्ले बोर्ड सूचना सहित लगा होना चाहिए साथ ही एक कार्यो में एक समान कलर लगाये।

उन्होने मनरेगा के युगपति करण से बनाये गये बकरी बाडा, चाल खाल खंती, चैक डेम, तालाब, गुल, दिवार, पुलिया, मत्स्य पालन तालाब, घेरबाड, काॅमन वर्क सेड, न्यूट्री गार्डन, टी गार्डन, लेमन ग्रास प्लान्टेशन, सहित अन्य विकास कार्यो की जानकारी ली। उन्होने इंट्रीग्रेटेड फार्मिंग हेतु ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कार्य में बढ़ावा देने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होने विभागीय योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक कार्यो की जानकारी ली। कम प्रगति वाले कार्यो में एक सप्ताह के भीतर तेजी लाने हेतु कड़ी हिदायद दी। कहा कि कार्यो गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए मानक के अनुसार पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक संजीव कुमार राय, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*