उत्तराखण्ड न्यूज़

क्षेत्र पंचायत विकास योजना पर हुई कार्यशाला

मीडिया लाइव, पौड़ी: क्षेत्र पंचायत विकास योजना (बी.पी.डी.पी.) की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भवन सभागार में किया गया। जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में इसका शुभारंभ किया। उन्होने मौजूद सभी अधिकारियों को लगन के साथ अलग तरह के क्रिएटिव कार्य से अपनी पहचान बनाने को कहा। कहा कि विभागीय दैनिक कार्य के साथ-साथ क्रिएटिव कार्य ही कार्य शैली की क्षमता को बढ़ावा देता है। बी.पी.डी.पी योजना के तहत किये जाने वाले निर्माण कार्यों के बारे में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। डीएम ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन कर गांव में बी.पी.डी.पी. की बैठक आयोजित करायें।

आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम. खान ने रेखीय विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को क्षेत्र पंचायत विकास योजना बी.पी.डी.पी. के तहत किये जाने वाले कार्यो की बिन्दुवार विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि ग्राम पंचाययत एवं जिला पंयाचत के मध्य बी.पी.डी.पी. सेतु का कार्य करता है। उन्होने बताया कि योजना केे तहत कुपोषण एवं हाईजीन को शामिल किया गया है। इन कार्यो की माॅनेट्रिंग पीएमओ कार्यालय करेगा। तीन बैठकों के बाद योजना को अन्तिम स्वरूप दिये जाने की बात कही। साथ ही बैठकों में रेखीय विभाग की उपस्थिति को अनिवार्य बताया, जिससे कार्याें को गति मिल सके। योजना के तहत पूरे कार्य की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के तहत 9 से 15 फरवरी, 2021 तक कार्यो की प्रगति रिपोर्ट कम्प्यूटर में अपलोड करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस.के. बरनवाल, उपजिलाधिकारी एस.एस. राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार,, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, अधि.अधि.नगरपालिका पौड़ी प्रदीप बिष्ट, समस्त खण्ड विकास अधिकारी  सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*