हेल्थ-केयर

24 घंटे में कोरोना के 272 नए मामले कुल संख्या हुई 5717, कुल 62 की मौत

मीडिया लाइव,  देहरादून:  कोरोना को लेकर  शुक्रवार को भी उत्तराखंड को कोई राहत नहीं मिली। राज्य कोविड-19 कंट्रोल रूम की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में जो आंकड़े जारी किये गये हैं, उसके मुताबिक आज संक्रमितों के 272 नए मामले सामने आए हैं।  इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5717 पर पहुंच गया है। अब राज्य में टोटल एक्टिव केस की संख्या 2176 हो गई है। अब तक 3441 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। आज 42 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई।  प्रदेश में 3964 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 3070 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।  उत्तराखंड में अभी तक की जाँच रिपोर्ट पर गौर करें, तो 119647 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 7364 टेस्ट सैंपल के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। यहां 7 दिन में डबलिंग रेट पर गौर करें तो यह 19.9 दो दर्ज की गया है। रिकबरी रेट लगातार गिरता जा रहा है, यह एक चिंता का विषय हो सकता है। आज जो रेट दर्ज किया गया वह 60.19% दर्शाया गया है अभी तक कुल टेस्ट सैंपल के प्रतिशत पर अगर गौर करें तो 4.57 लोगों की जांच रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है।

आज प्रदेश भर के तमाम जिलों से आई संक्रमितों की रिपोर्ट पर अगर नजर डालें,तो आंकड़े इस प्रकार से हैं, सबसे अधिक मामले उधम सिंह नगर में जो कि 90 हैं, वही नैनीताल में 77 अल्मोड़ा में 31 हरिद्वार में 29 देहरादून में 30 चंपावत में 11 पिथौरागढ़ में 2 रुद्रप्रयाग में 1 और उत्तरकाशी में भी 1 मामला सामने आया है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*