उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

103 नये मामलों के साथ 2505 हुई कोरोना पॉजिटिव की संख्या अकेले 20 पौड़ी में आज

मीडिया लाइव, देहरादून: राज्य कोविड-19 कंट्रोल रूम के दिन में जारी किये गए हेल्थ बुलेटिन में आज 103 नये कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये हैं.इसके साथ ही प्रदेश में संक्रिमितों की कुल तादात 2505 हो गई है. इस महामारी के राज्य में अब तक 29 मौतें हो चुकी है. आज राज्य में 20 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हो कर घर जा चुके हैं. अब तक कुल 1541 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर आज 61.52 प्रतिशत दर्ज की गई है. अभी राज्य में कुल 920 एक्टिव कोरोना मरीज हैं. उनका इलाज चल रहा है. आज 1626 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव मिली है. जबकि 1607 नये सैम्पल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं.

जिन 9 जिलों में आज कोरोना संक्रमित मिले हैं उनमें आज ऊधम सिंह नगर में 26 पौड़ी-20 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है देहरादून -14 लोगों रिपोर्ट पॉजिटिव है. बाकी जिलों में अल्मोड़ा-11,टिहरी-12,हरिद्वार-9, नैनीताल-6, बागेश्वर-4, चम्पावत-1 इस तरह कुल 103  नये लोग आज संक्रमित पाये गए है.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*