उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

727 हुई उत्तराखण्ड में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या, अभी 11 जिलों को फौरी राहत

मीडिया लाइव, देहरादून: हर रोज कोरोना पर चौकाने और डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. पिछले बीते 24 घण्टों में देश में 7 हजार से अधिक नए मामले प्रकाश में आए हैं. कोविड-19 संक्रमण वाले देशों की सूची में 9वें स्थान पर पहुँच चुका है. जिस तरह से यहां बीते एक हफ्ते में संक्रमण फैलने की रफ्तार बढ़ी है और यह सिलसिला योंही तेज गति से बढ़ता गया तो हम दुनिया के सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की सूची में शीर्ष पर होंगे. यह डराने या डरने का नहीं सचेत और सावधान रहने का वक्त है.
वहीं इधर बात करें तो बीते रोज उत्तराखण्ड में रिकॉर्ड 216 मामले एक दिन में ही सामने आए, यह चिंतित करने वाला विषय है. आज अभी शनिवार के आंकड़े स्वास्थ्य महानिदेशालय ने अपने मेडिकल बुलेटिन में जारी किए हैं. अब तक मिली जांच रिपोर्ट में राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ी है. दो बजे जारी आंकड़ों में सबसे अधिक कोविड-19 के पॉजीटिव आंकड़े देहरादून जिले से सामने आए हैं. यहां शनिवार को 7 लोग पॉजिटिव मिले हैं.  दूसरे नम्बर पर टिहरी जिला आया है. यहां 4 लोग पॉजिटिव मिले हैं. इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या आज अभी 11 मिला कर 727 हो गई है. फिलहाल अभी बाकी जिलों से कोई रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है.

राज्य में अब तक 102 मरीज स्वस्थ हुए हैं. आज 819 लोगों के टेस्ट सैम्पल के रिजल्ट निगेटिव मिले हैं. राज्य में 1259 नए सैम्पल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं. उत्तराखण्ड में कुल एक्टिव कोरोना पॉजिटिव की संख्या 617 है.टिहरी में आज मिले चारों संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री से पता चला है कि वे महाराष्ट्र से लौटे हैं. बाकी 7 लोगो की रिपोर्ट निजी लैब से मिली है.

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*