उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

प्रवासियों को अराजकता भारी पड़ गई, भेजे गए जेल, एसडीएम और प्रशासन पर किया पथराव

मीडिया लाइव, थलीसैण, पौड़ी : गुड़गांव से गांव लौट कर कोरन्टीन में रह रहे चार  प्रवासियों को कोरन्टीन नियमों का पालन न करने, भाग जाने की धमकी देने और एसडीएम व प्रशासन की टीम पर पथराव और गाली गलौज करना भारी पड़ गया. चारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है. इसी मामले पर पेश है पूरी रिपोर्ट :

कई स्थानों पर कोरन्टीन सेंटर्स में अराजक माहौल बनाया जा रहा है: कोरोना संक्रमण के दौरान जारी लॉक डाउन में बाहरी क्षेत्रो  और राज्यों से घर-गांव में लौटे प्रवासियों की तरफ से कई बार मनमानी करने और प्रशासन की तरफ से जारी हिदायतों का पालन न करने के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे लोग कोरोना के घातक परिणामों को लेकर भी गम्भीर नहीं दिखाई दे रहे.  इन हालातों में  स्थानीय लोगों की तरफ से प्रशासन को बार-बार शिकायतें मिल रही हैं. कई बार समझाने और सतर्क करने के बावजूद कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं और कोरन्टीन नियमों का पालन नहीं कर रहे. जिससे महामारी को लेकर भय की स्थित पैदा हो रही है.
क्या है ये ताजा मामला: पौड़ी जिले के दूरस्थ क्षेत्र तहसील थलीसैण से ये मामला सामने आया है. जहां एक ही गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.चारों प्रवासी गुड़गांव से घर लौट थे.
एसडीएम थलीसैण रविन्द्र सिंह बिष्ट ने मीडिया लाइव को बताया कि सोमवार की रात करीब सवा 8 बजे कपरोली गांव से उन्हें शिकायत मिली कि गांव में बने कोरन्टीन सेंटर में रह रहे लोग नियमों की अनदेखी और गांव के लोगो से बदसलूकी कर रहे हैं. इस पर खुद उपजिलाधिकारी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए, उन्हें समझाने के प्रयास किये. उल्टा उनके साथ ही फोन पर गाली गलौज करना शुरू कर दिया इस पर वे प्रशासन की टीम सहित रात को ही गांव में पहुंचे, तो स्थानीय पटवारी और अन्य के साथ भी इन आरोपियों ने गाली-गलौज और कोरन्टीन नियमों को न मानने की धमकी दी. इसके अलावा टीम पर पथराव करने लगे. मामले की नजाकत  को समझते हुए मौके पर पलिस टीम बुलाई गई. सभी आरोपियों ने शराब पी हुई थी, इसके बाद उनका मेडिकल कराया गया, पुष्टि होने पर और कोरोना संक्रमण की गंभीरता व गांव के लोगो को खतरे में न डालने का निर्णय लिया. इसके बाद थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे और चारों आरोपियों को उठाकर थाने लाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन ऐक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पौड़ी जेल भेद दिया है. मुकदमा पट्टी पटवारी चोपडाकोट तहसील थलीसैंण  की सूचना पर कायम किया गया है. जिसमें क्वारन्टाइन का पालन ना करने व उपजिलाधिकारी थलीसैंण के साथ अपशब्दों का प्रयोग करनें, व राजस्व पुलिस टीम पर पथराव व गाली ग्लौज करने  के आरोपी शामिल हैं. आरोपियों में रोशन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी,नन्दन सिंह पुत्र रेवत सिंह, राकेश पुत्र अमर सिंह, सुरेन्द्र सिंह पुत्र गोविन्द सिंह सभी कपरोली गांव के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम में सिंपाही टीकम सिंह, राकेश चौहान ,फायरमैन अवधेश, होम गार्ड  रघुवीर शामिल रहे.

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*